नाबालिग गैंगरेप पीड़िता के घर पहुंचे पूर्व मंत्री मोती सिंह, पिता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

नाबालिग गैंगरेप पीड़िता के घर पहुंचे पूर्व मंत्री मोती सिंह, पिता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ में नाबालिग गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह पीड़िता के घर पहुंचे। इस दौरान पीड़िता के पिता ने घटना के बाद न्याय पाने में हुई देरी और स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता के पिता का कहना है कि घटना के बाद 33 दिनों तक परिवार न्याय के लिए भटकता रहा, लेकिन संबंधित चौकी प्रभारी ने समय पर कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि मदद के बजाय परिवार को ही परेशान किया गया। पिता ने भावुक होकर पूर्व मंत्री को पूरी आपबीती सुनाई।
परिवार से मुलाकात के दौरान मोती सिंह ने आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने मौके से ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर मामले की जानकारी दी और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। पूर्व मंत्री ने पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच कराने का अनुरोध किया।
फिलहाल प्रकरण की जांच उच्च अधिकारियों के स्तर पर जारी है। साथ ही घटना के बाद पुलिस की भूमिका भी जांच के दायरे में बताई जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें