पुरानी रंजिश में हमले के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद

पुरानी रंजिश में हमले के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद

संवाददाता : बृजेंद्र शर्मा,  बाघराय, प्रतापगढ़।

थाना बाघराय पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी भी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 26 मई 2026 को थाना क्षेत्र के ग्राम धनवसिया निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पुरानी रंजिश के चलते विपक्षी उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट एवं तोड़फोड़ की। इस दौरान वादी के नाती के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि बीच-बचाव करने आए अन्य परिजनों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे। मामले में थाना बाघराय पर मुकदमा संख्या 134/2026 धारा 109/190/191(2)/115(2)/352/351(3)/333/324(5) बीएनएस के तहत सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी श्री श्रवण कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमर सिंह यादव (21 वर्ष) पुत्र रामप्यारे यादव निवासी धनवसिया (धनवासा), थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़ को मुजेढ़ी मोड़ बिहार-बाघराय रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक विनीत कुमार यादव
उपनिरीक्षक दिनेश कुमार
कांस्टेबल सचिन ठेनुआ
आरक्षी चालक अरविन्द कुमार भारती
थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़
पुलिस का कहना है कि मामले के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की