दहेज मुक्त समाज की ओर ऐतिहासिक कदम

दहेज मुक्त समाज की ओर ऐतिहासिक कदम: समाज के गौरव विधायक दीपेश साहू मुख्यमंत्री कन्या विवाह में लेंगे सात फेरे, सर्व समाज के लिए बनेगा आदर्श …..

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा – सामाजिक युवा नेता सोनू साहू, बेमेतरा ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज के लिए यह गौरवशाली क्षण है जब समाज के यशस्वी सपूत एवं बेमेतरा विधायक दीपेश साहू मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधेंगे।

साहू ने कहा कि हमारे समाज ने सदैव कर्म, सादगी और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाया है। विधायक दीपेश साहू ने अपने इस निर्णय से न केवल समाज का, बल्कि समस्त जनप्रतिनिधियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। यह पहल हर परिवार को स्पष्ट संदेश देती है कि विवाह एक पवित्र संस्कार है, आडंबर और दिखावा नहीं।

यह कदम दहेज जैसी सामाजिक कुरीति पर सीधा प्रहार है और बेटियों के सम्मान की नई इबारत लिखेगा। इससे सर्व समाज के युवक-युवतियों को प्रेरणा मिलेगी कि दांपत्य जीवन की शुरुआत कम खर्च, सादगी और पवित्रता से की जा सकती है। यह आयोजन उन सभी परिवारों के लिए आदर्श बनेगा जो विवाह में होने वाली फिजूलखर्ची के बोझ तले दबे हैं।

सामाजिक युवा नेता सोनू साहू ने कहा कि विधायक का यह निर्णय मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना को जन-आंदोलन का रूप देगा। इससे समाज में यह विश्वास और मजबूत होगा कि जब जनप्रतिनिधि स्वयं आगे आकर उदाहरण प्रस्तुत करते हैं, तो सामाजिक परिवर्तन अवश्य आता है।

समाज की यह पहल निश्चित ही सर्व समाज और सर्व परिवारों के लिए दांपत्य जीवन का नया मार्ग प्रशस्त करेगी।

युवा नेता सोनू साहू नें सर्व समाज से आह्वान किया है कि 31 मई को अधिक से अधिक संख्या में बेसिक मैदान पहुंचकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें एवं नवदंपति को आशीर्वाद प्रदान करें।

ये भी पढ़ें हत्या के प्रयास मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें