सिद्धार्थनगर में युवक पर हमला, पीड़ित परिवार ने न्याय की लगाई गुहार

सिद्धार्थनगर में युवक पर हमला, पीड़ित परिवार ने न्याय की लगाई गुहार

संवाददाता: किंकर यादव इटवा (विधानसभा 305), सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कोदई जोत निवासी बलराम यादव पुत्र रामनरेश यादव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, बलराम यादव की तीन वर्षीय पुत्री खेलते-खेलते पड़ोस में चली गई थी। इसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया।

आरोप है कि मामले की शिकायत लेकर थाने जाने के दौरान गांव के कुछ लोगों ने एकजुट होकर बलराम यादव पर लाठी, डंडे और हॉकी से हमला कर दिया। हमले में बलराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके शरीर पर कई चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों में भय और आक्रोश का माहौल है।

पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान प्राप्त नहीं हो सका था।

ये भी पढ़ें हिंदी पत्रकारिता दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में पत्रकारिता की भूमिका पर मंथन।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal