वाराणसी: मुख्य आरक्षी ने आम के पेड़ पर लगाई फांसी

मुख्य आरक्षी ने आम के पेड़ पर लगाई फांसी

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत .गांव में मचा हड़कंप – कारण अब तक अज्ञात

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के कैथी गांव में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के ही एक आम के पेड़ पर पीएसी में तैनात मुख्य आरक्षी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सुरेश यादव (53 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय देवनाथ यादव, निवासी कैथी बारी, थाना चौबेपुर, जनपद वाराणसी के रूप में हुई है।

सुरेश यादव आज़मगढ़ स्थित 20वीं बटालियन पीएसी में मुख्य आरक्षी के पद पर कार्यरत थे और कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर अपने गांव आए हुए थे। शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे उन्होंने गांव में स्थित एक आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शिवपुर भेज दिया गया है।

फिलहाल आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, सुरेश यादव सामान्य व्यवहार कर रहे थे और उनके व्यवहार में किसी प्रकार की असामान्यता नहीं देखी गई थी।

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में आई भीषण बाढ़

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया