प्रतापगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई।

प्रतापगढ़ पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ में पुलिस विभाग के भीतर भ्रष्टाचार और पक्षपात के आरोपों पर पुलिस अधीक्षक ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।
कंधई थाना क्षेत्र की बिजहरा चौकी के प्रभारी विकास कुमार निषाद को रिश्वत मांगने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। परानपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार ने शिकायत की थी कि चौकी इंचार्ज ने उनका मोबाइल फोन जमा कर लिया था और उसे वापस करने के लिए 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। मामले की जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने तत्काल कार्रवाई की।
वहीं, रानीगंज में तैनात सिपाही रामप्रताप यादव को एक महिला फरियादी के मामले में विपक्षी पक्ष की मदद करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जांच में शिकायत की पुष्टि होने के बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से विभाग में स्पष्ट संदेश गया है कि भ्रष्टाचार, पक्षपात और अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषी पाए जाने वाले कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें