प्रतापगढ़ पुलिस के 3 उपनिरीक्षकों को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया गया सम्मानित।

प्रतापगढ़ पुलिस के 3 उपनिरीक्षकों को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया गया सम्मानित।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ पुलिस विभाग में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए तीन उपनिरीक्षकों को रविवार को पुलिस लाइन स्थित सई कॉम्प्लेक्स में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक (महिला) मनो केसरवानी (थाना दिलीपपुर), उपनिरीक्षक शशि प्रकाश मिश्रा (थाना मान्धाता) एवं उपनिरीक्षक भगवत नारायण (थाना लालगंज) शामिल रहे। कार्यक्रम में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर प्रशान्त राज ने तीनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके दीर्घ, अनुकरणीय एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों के स्वस्थ, सुखद और समृद्ध जीवन की कामना भी की। समारोह के दौरान वक्ताओं ने तीनों उपनिरीक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और पुलिस सेवा के प्रति समर्पण की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन राजीव कुमार राय सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रतापगढ़ पुलिस परिवार ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal