यातायात व्यवस्था की समीक्षा, कर्मियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

प्रतापगढ़।यातायात व्यवस्था की समीक्षा, कर्मियों को दिए गए आवश्यक निर्देश।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।आज 03 जून 2026 को क्षेत्राधिकारी यातायात अनिल कुमार राय ने प्रभारी यातायात मनोज कुमार यादव के साथ यातायात पुलिस कर्मियों की बैठक कर जिले की यातायात व्यवस्था की समीक्षा की।बैठक में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कर्मियों को आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और यातायात सुचारु रूप से संचालित होता रहे।भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए यातायात कर्मियों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की भी सलाह दी गई। उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, समय-समय पर विश्राम करने तथा गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने के लिए जागरूक किया गया।बैठक में यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, सुरक्षित एवं जनहितकारी बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।प्रतापगढ़ यातायात पुलिस द्वारा सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें लोजपा (रामविलास) ने यमुनापार में किया संगठन का विस्तार, जिलाध्यक्ष टी. पी. पांडेय के नेतृत्व में युवाओं को मिली अहम जिम्मेदारी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें