प्रतापगढ़ पहुंचे राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, निरीक्षण भवन में मिला गार्ड ऑफ ऑनर।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
माननीय राज्य मंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह के प्रतापगढ़ आगमन पर निरीक्षण भवन में पुलिस की सुसज्जित टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। आज 04 जून 2026 को उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवार कल्याण एवं मातृ-शिशु कल्याण राज्य मंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह के जनपद प्रतापगढ़ आगमन पर निरीक्षण भवन में औपचारिक स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
मंत्री जी ने सलामी गारद का निरीक्षण कर पुलिस बल के अनुशासन, टर्न-आउट एवं व्यवस्थाओं की सराहना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनपद में संचालित विकासात्मक, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों ने आवश्यक जानकारियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।












