जनसुनवाई में क्षेत्राधिकारी सदर ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

जनसुनवाई में क्षेत्राधिकारी सदर ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

क्षेत्राधिकारी सदर करिश्मा गुप्ता ने गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। इस दौरान व्यक्तिगत एवं सामुदायिक मामलों से संबंधित शिकायतों पर विस्तार से विचार किया गया।
जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक प्रकरण का अवलोकन करते हुए संबंधित थाना प्रभारियों एवं विभागीय अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी सदर ने कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपनी शिकायतें एवं समस्याएं निःसंकोच जनसुनवाई में प्रस्तुत करें, ताकि उनका पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से समाधान कराया जा सके। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को न्याय दिलाने और उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण की प्रतिबद्धता भी दोहराई गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें