“पति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: पत्नी ही निकली कातिल, गला दबाकर और लोहे के मूसर से उतारा मौत के घाट”

“पति की हत्या का सनसनीखेज खुलासा: पत्नी ही निकली कातिल, गला दबाकर और लोहे के मूसर से उतारा मौत के घाट”

साजा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, आरोपी पत्नी गिरफ्तार “रोज-रोज के झगड़े और मारपीट से तंग आकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, सोते हुए पति की कर दी हत्या”

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा/साजा, 05 जून 2026। जिले के साजा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करमतरा में हुए सनसनीखेज हत्या कांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी को ही हत्या का आरोपी पाया है। अंधे कत्ल की इस गुत्थी को सुलझाते हुए साजा पुलिस ने महज कुछ घंटों में आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम करमतरा निवासी हरीचंद कोठारी का शव उसके घर की छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मृतक के पिता अमरिका दास कोठारी की रिपोर्ट पर थाना साजा में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। शव के गर्दन और सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए थे, जिससे हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव तथा एसडीओपी विनय कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रोशन लाल टोन्डे के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान जब मृतक की पत्नी कैलाशी बाई कोठारी से पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी महिला ने बताया कि पति हरीचंद कोठारी आए दिन उससे विवाद, मारपीट और झगड़ा करता था। लगातार हो रहे विवादों से परेशान होकर उसने गुरुवार रात पति के सो जाने के बाद पहले उसका गला दबाया और फिर लोहे के मूसर से सिर एवं गर्दन पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी महिला की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का मूसर एवं अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए हैं। आरोपी कैलाशी बाई कोठारी (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में थाना प्रभारी रोशन लाल टोन्डे सहित थाना साजा की पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से हत्या का यह सनसनीखेज मामला बेहद कम समय में उजागर हो गया।
“रोज-रोज के झगड़े और मारपीट से तंग आकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, सोते हुए पति की कर दी हत्या”

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें