पुलिस आयुक्त महोदय श्री जे० रविन्द्र गौड़ कमिश्नरेट गाजियाबाद महोदय की अध्यक्षता में यातायात प्रबन्धन के सम्बन्ध में गोष्ठी,गोष्ठी में अपर.पुलिस.आयुक्त,कानून-व्यवस्था/यातायात, पुलिस उपायुक्त यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, समस्त एसीपी,यातायात एवं सभी समस्त यातायात निरीक्षक गण उपस्थित रहे
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर







पुलिस आयुक्त महोदय श्री जे० रविन्द्र गौड़ कमिश्नरेट गाजियाबाद महोदय की अध्यक्षता में दिनांक 08.06.2026 को यातायात प्रबन्धन के सम्बन्ध में पुलिस आफिस में मासिक गोष्ठी आयोजित की गयी। उक्त गोष्ठी में अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था/यातायात, पुलिस उपायुक्त यातायात, अपर पुलिस उपायुक्त यातायात, समस्त सहायक पुलिस आयुक्त यातायात एवं सभी समस्त यातायात निरीक्षकगण उपस्थित रहे। उक्त गोष्ठी में विगत माह में प्रवर्तन कार्यवाही, सडक दुर्घनाओं में कमी लाये जाने, शहर/ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले जाम से आमजन को निजात दिलाने, आगामी कांवड यात्रा के दृष्टीगत पुलिस प्रबन्धन एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय स्थपित कर लम्बित कार्यों यथाशीघ्र पूर्ण कराये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जो निम्नवत् हैं:-Π अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था यातायात महोदय को 15 जून तक स्थानीय पुलिस यातायात पुलिस/कार्यदायी संस्थाओं (जी०डी०ए०/पी०डब्लू०डी०/नगर निगम/एन०एच०ए०आई०/जलकल विभाग/बिजली विभाग/वन विभाग आदि) से समन्वय बैठक कर लम्बित कार्यों को कांवड यात्रा से पूर्व पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।Π अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था यातायात महोदय को मैरिज बैंक्वेट हाल, होटल, जिम में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन लोकल पुलिस द्वारा कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। Π पुलिस उपायुक्त यातायात को निर्देशित किया गया कि चयनित 500 टी0वी0एफ0 कर्मीयों की कार्यशाला आयोजित कर उनके कर्तव्यों के सम्बन्ध में तथा आगामी कांवड माह में यातायात प्रबन्धन के सम्बन्ध में ब्रीफ किया जाये। इस आयोजन को हिन्दी भवन या किसी बैंक्वेट हाल में आयोजित किया जाये। Π पुलिस उपायुक्त यातायात को निर्देशित किया गया कि लाल कुआं पर यातायात निरीक्षक प्रथम/द्वितीय के कार्यालय के निर्माण में हो रही देरी के सम्बन्ध में सम्बन्धित से अपने कार्यालय में मीटिंग आयोजित कर यातायात निरीक्षकों के कार्यालयों को कांवड यात्रा से पूर्व पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। Π ए०एल०टी० फ्लाईओवर के नीचे यातायात नवम के कार्यालय को टी० एण्ड टी० कम्पनी से समन्वय स्थापित कर आगामी सप्ताह तक पोर्टा कैबिन स्थापित कराना सुनिश्चित करें। Π आगामी कांवड यात्रा से पूर्व ट्रैफिक एक्स हैण्डल पर एक लाख फालोवर्रस तक बढायें ताकि आमजन को ज्यादा से ज्यादा गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस के अपडेट प्राप्त हो सकें। Π समस्त सहायक पुलिस आयुक्त सडक दुर्घटनओं में सीसीटी प्रभारियों/विवेचकों से पंजीकृत अभियोगों के सम्बन्ध में ओ०आर० करते रहें।
यातायात पुलिस X हैंडल @Gzbtrafficpol
यातायात पुलिस कण्ट्रोल रूम नंबर 9643322904
Π प्रवर्तन की कार्यवाहीः- प्रतिदिन होने वाली सडक दुर्घटनाओं में गम्भीर रूप से घायल एवं मृत्यु का मुख्य कारण चार पहिया वाहनों को बिना सीट बेल्ट लगाये चलाया जाना पाया गया है। इस सम्बन्ध में निर्देशित किया गया कि आई०टी०एम०एस० एवं ई-चालान एप से बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के विरूद्ध अधिक से अधिक चालानी कार्यवाही की जाए। डी०एम०ई० पर प्रतिबन्धित दो पहिया वाहनों को चालान के साथ सीज की कार्यवाही की जाए। Π डी०एम०ई० एवं एन०एच०-09 पर घटित होने वाली सडक दुर्घटनाओं में पीडित व्यक्ति को तत्काल हाई-वे के किनारे पडने वाले नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जाये। जी०डी०ए० और नगर निगम द्वारा उपलब्ध करायी जा रही क्रेनों हेतु उन्हीं के द्वारा जुर्माना वसूलने हेतु क्यू०आर० कोड उपलब्ध कराया जाये। Π समस्त यातायात निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने सब जोन में डियूटी पर उपस्थित न होने वाले कर्मीयों, अनुशासनहीन कर्मीयों, अवकाश से गैर हाजिर होने के आदि कर्मचारियों, डियूटी में लापरवाही बरतने वाले, आमजन से र्दुव्यवहार करने वाले कर्मीयों की लिखित सूचना पुलिस उपायुक्त यातायात को प्रेषित करेंगे। विगत माह मई 2026 में यातायात निरीक्षकों द्वारा अपने-अपने सब जोन में यातायात को सुगम, सुरक्षित, संचालित करने, सडक दुर्घटनाओं में कर्मी लाये जाने के उद्देश्य से राजनगर एक्सटेंशन में मार्ग पर बने अवैध कटों को बन्द कराना, सडक के गढ्ढों को भरवाना, मेरठ तिराहे पर कट को बन्द कराना, सूर्य नगर चैराहे पर बैरियर से यू-टर्न बनाना, शहर में जगह-जगह साइनेज बोर्ड लगाना आदि सराहनीय कार्य किये गये हैं। नगर निगम के सहयोग से सिदार्थ विहार रेड लाइट से सिदार्थ विहार पिंक बूथ जाने वाले मार्ग के गढ्ढों को भरवाया गया। राजनगर एक्सटेंशन क्षेत्र में रोटरी गोल चक्कर से सिटी फॉरेस्ट तक स्थानीय लोगो द्वारा बनाये गये अवैध 15 कटो को जर्सी बैरियर से बन्द कराया गया:-












