भीषण गर्मी से मिली राहत: ‘शांति विलास हॉस्पिटल’ में हुआ विशाल शरबत वितरण, डॉ. अजय शुक्ला और डायरेक्टर मनु राधा शुक्ला ने की जनसेवा

भीषण गर्मी से मिली राहत: ‘शांति विलास हॉस्पिटल’ में हुआ विशाल शरबत वितरण, डॉ. अजय शुक्ला और डायरेक्टर मनु राधा शुक्ला ने की जनसेवा

संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज:

शहर के प्रतिष्ठित ‘शांति विलास मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल’ में आज मानव सेवा और सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हुए एक विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में मरीजों, उनके परिजनों और आम जनमानस को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अस्पताल परिसर में ठंडे और मीठे शरबत का वितरण किया गया।
इस पुनीत कार्य का नेतृत्व अस्पताल की डायरेक्टर श्रीमती मनु राधा शुक्ला और शहर के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. अजय शुक्ला जी ने किया। कार्यक्रम के दौरान डायरेक्टर मनु राधा शुक्ला और डॉ. अजय शुक्ला ने स्वयं अपने हाथों से मरीजों, उनके तीमारदारों, अस्पताल के कर्मचारियों तथा वहां उपस्थित अन्य लोगों को शरबत का वितरण कर सेवाभाव की एक बेहतरीन मिसाल पेश की।
इस अवसर पर डायरेक्टर मनु राधा शुक्ला ने जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है’। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना ही नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन करना भी है।
वहीं, मरीजों के प्रति अपने आत्मीय व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजय शुक्ला ने कहा कि चिलचिलाती गर्मी के इस मौसम में लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराना एक बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शांति विलास अस्पताल प्रबंधन भविष्य में भी ऐसे सामाजिक, जनहित और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने वाले कार्य निरंतर करता रहेगा।
इस शरबत वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और अस्पताल प्रबंधन की इस सराहनीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उपस्थित लोगों और तीमारदारों ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल गर्मी से फौरी राहत देते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और मानवता की भावना को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के सभी चिकित्सकों एवं स्टाफ सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ सभी आगंतुकों का स्वागत किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें