दावत के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकू और लाठी-डंडों से भिड़े दो पक्ष; कई घायल,

दावत के दौरान विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकू और लाठी-डंडों से भिड़े दो पक्ष; कई घायल,

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के चोंचा बनगांव में एक दावत के दौरान शुरू हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। आरोप है कि विवाद के बाद कुछ लोग तेजपाल के घर के बाहर पहुंचे और उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में कई लोग घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यह घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के चोंचा बनगांव की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी हुई है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal