‘ग्राम कनौजा एवं मुरादनगर क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध जीडीए की बड़ी कार्रवाई, व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया’’

‘ग्राम कनौजा एवं मुरादनगर क्षेत्र में अवैध निर्माण एवं अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध जीडीए की बड़ी कार्रवाई, व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया’’

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

दिनांक : 19 जून, 2026 ग़ाज़ियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में अवैध निर्माण एवं अवैध कॉलोनियों के विरुद्ध आज दिनांक 19.06.2026 को व्यापक ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। इस क्रम में श्री अमित चौधरी, श्री मामचन्द्र त्यागी एवं श्री ब्रह्मचन्द त्यागी, पुत्रगण श्री कैलाश तथा श्री आदेश, पुत्र श्री रामधन द्वारा ग्राम कनौजा स्थित खसरा संख्या-146 पर लगभग 6000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अनधिकृत रूप से डिमार्केशन कर मिट्टी भराव आदि का कार्य किया जा रहा था। इसी प्रकार, श्री दीपक चौधरी (चिपयाना वाले), पुत्र श्री नरेन्द्र सिंह, श्री सुचेत त्यागी, पुत्र स्वर्गीय श्री हिरराज त्यागी तथा श्री वरुण शर्मा, पुत्र श्री मोहनलाल शर्मा (चिपयाना) द्वारा लगभग 13,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से मिट्टी डालकर रास्तों का निर्माण किया जा रहा था। इसके अतिरिक्त, श्री डवन चौधरी एवं श्री अतुल त्यागी, निवासी ग्राम हिसाली, द्वारा खसरा संख्या-16, मुरादनगर, जनपद गाजियाबाद में लगभग 13,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में सड़क एवं नाली निर्माण तथा प्लाटों पर चिनाई कर अवैध प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। स्थल निरीक्षण के दौरान संबंधित व्यक्तियों द्वारा कोई स्वीकृत मानचित्र अथवा वैध भू-अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए। फलस्वरूप उपर्युक्त सभी स्थलों पर प्राधिकरण द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई संपादित की गई। ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान स्थानीय निर्माणकर्ताओं द्वारा विरोध भी किया गया, किन्तु प्राधिकरण पुलिस बल की सहायता से स्थिति को नियंत्रित करते हुए अभियान को निर्बाध रूप से जारी रखा गया।
उक्त कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन जोन-02 का समस्त स्टाफ तथा प्राधिकरण पुलिस बल उपस्थित रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें