पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों द्वारा जब्त,,इसी क्रम में “ऑपरेशन दहन” के अंतर्गत,आग के हवाले कर खाक किया जब्त/बरामद,अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 18 करोड़ 88 लाख 50 हजार 750 रुपये है
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर



पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में “ऑपरेशन दहन” के अंतर्गत आज दिनांक 23.06.2026 को NDPS अधिनियम के अंतर्गत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों पर जब्त/बरामद गांजा-2918.67 किलोग्राम, चरस-18. 805 किलोग्राम, डोडा-30.4 किलोग्राम, एमडीएमए (MDMA)-120 ग्राम, ड्रग्स,गोलियां-1.77 किलोग्राम तथा हेरोइन-1.12 किलोग्राम का विनिष्टीकरण (नष्टीकरण) किया गया। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के दौरान कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान बरामद किए गए मादक पदार्थों के विनिष्टीकरण हेतु एक समिति का गठन किया गया था। माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर उक्त मादक पदार्थों का विधिवत विनिष्टीकरण किया गया है। इन मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 18 करोड़ 88 लाख 50 हजार 750 रुपये है। यह कार्रवाई नशीले पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। साथ ही, इसके माध्यम से भावी पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में आने से बचाने एवं नशा-मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में भी महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हो रही है।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर आमजन से अपील करता है। कि वे नशे के विरुद्ध इस सामाजिक अभियान में सहभागी बनें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस थाने अथवा डायल-112 पर दें।गौतमबुद्धनगर पुलिस “नशा मुक्त समाज – सुरक्षित भविष्य” के संकल्प को साकार करने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।












