मोहर्रम जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

मोहर्रम जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी के साथ लगातार गश्त की जा रही है।इसी क्रम में विनय प्रभाकर साहनी द्वारा थाना देल्हूपुर क्षेत्र के कोहला गांव में मोहर्रम ताजिया जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ड्यूटी प्वाइंट्स एवं भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।क्षेत्राधिकारी ने पुलिस कर्मियों को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, अफवाहों पर नजर रखने तथा जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के निर्देश दिए।पुलिस प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मोहर्रम पर्व आपसी सौहार्द, शांति और सुरक्षा के वातावरण में सम्पन्न हो। इसके लिए जनपद भर में लगातार निगरानी, गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखा गया है।

ये भी पढ़ें ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के आदेश पर रोक, पंचायत व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की