गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा आदेश अनुसार सभी थानों में “वादी संवाद दिवस” आयोजित किया।
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर





गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने 8 जुलाई 2026 (बुधवार) को सभी थानों में “वादी संवाद दिवस” आयोजित किया। यह पहल पुलिस आयुक्त के निर्देश पर शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य वादियों को उनके मामलों की प्रगति की जानकारी देना, पारदर्शिता बढ़ाना तथा पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत करना है।इस दौरान विवेचनाधीन एफआईआर, एनसीआर और गुमशुदगी के मामलों से जुड़े वादियों को थानों पर बुलाकर विवेचना की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया गया तथा उनके सभी प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिए गए। वादी संवाद दिवस में शामिल वादियों की संख्या: नगर जोन: 66, ट्रांस हिंडन जोन: 81, ग्रामीण जोन: 75, कुल: 222 वादी , यह पहल जनकेंद्रित पुलिसिंग को बढ़ावा देने, प्रत्येक वादी को समय पर जानकारी उपलब्ध कराने तथा न्याय प्रक्रिया में विश्वास और संतोष बढ़ाने के उद्देश्य से भविष्य में भी जारी रहेगी।












