हल्की सी बारिश और गणेशपुर चौराहा बन गया तालाब!

 हल्की सी बारिश और गणेशपुर चौराहा बन गया तालाब!

संवाददाता महफूज आलम

यह तस्वीर किसी दूर-दराज़ गाँव की नहीं, बल्कि गणेशपुर के मुख्य चौराहे की है। रात में हुई हल्की सी बारिश ने ही विकास के दावों की हकीकत सबके सामने ला दी। सड़क पर इतना जलभराव हो गया कि सड़क कम और तालाब ज़्यादा दिखाई देने लगा। इसी रास्ते से रोज़ाना स्कूली बच्चे, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी, किसान और बुज़ुर्ग गुजरते हैं। जलभराव, गड्ढों और कीचड़ की वजह से हर दिन लोगों को परेशानी और दुर्घटना का खतरा झेलना पड़ता है। सोचिए, जब हल्की बारिश में यह हाल है तो लगातार होने वाली बारिश में क्या स्थिति होगी? हर चुनाव में विकास के बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन पहली बारिश ही उन दावों की सच्चाई बता देती है। जनता की मांग कोई बड़ी नहीं है—सिर्फ़ अच्छी सड़क, बेहतर जलनिकासी और सुरक्षित आवागमन। हम किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ़ नहीं हैं, बल्कि अपने क्षेत्र के विकास और आम जनता की आवाज़ उठा रहे हैं। उम्मीद है कि संबंधित जनप्रतिनिधि और प्रशासन इस गंभीर समस्या पर जल्द संज्ञान लेकर स्थायी समाधान करेंगे।

जनता को अब वादे नहीं, काम चाहिए।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal