प्रतापगढ़।दुष्कर्म, अपहरण व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पट्टी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना पट्टी में दर्ज दुष्कर्म, अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त अमन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को थाना क्षेत्र के कृष्णा ईंट भट्टा मार्ग, धनगढ़ छिवलहा के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।












