ढोलिया में स्वर्गीय ढलगन साहू के दशगात्र कार्यक्रम में जिला साहू संघ ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू
बेमेतरा। ग्राम ढोलिया के सरपंच फेरहा राम साहू के पूज्य पिता स्वर्गीय ढलगन साहू के दशगात्र कार्यक्रम में जिला साहू संघ बेमेतरा के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःखद घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में जिला साहू संघ बेमेतरा अध्यक्ष नारद साहू, प्रदेश प्रतिनिधि पंचम साहू, कोषाध्यक्ष रामकुमार साहू, उपाध्यक्ष गोपाल साहू, कार्यकारिणी सदस्य सुशील साहू, तहसील अध्यक्ष रोहित साहू, संगठन सचिव संतोष कुमार साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष बीरेन्द्र साहू, नवागढ़ तहसील उपाध्यक्ष दीनबंधु साहू, पक्लू साहू सहित प्रमुख समाजजन उपस्थित रहे।
सभी ने स्वर्गीय ढलगन साहू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
ये भी पढ़ें बलरामपुर में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार












