महेशगंज सीएचसी के सामने जलभराव से राहगीर परेशान, बड़े हादसे की आशंका

महेशगंज सीएचसी के सामने जलभराव से राहगीर परेशान, बड़े हादसे की आशंका

संवाददाता सुमित मिश्रा

महेशगंज, प्रतापगढ़। कुंडा-प्रतापगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महेशगंज के सामने सड़क पर भारी जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर कई फीट तक पानी जमा होने के कारण दोपहिया, चारपहिया और बसों को गुजरने में कठिनाई हो रही है।

बारिश के बाद सड़क तालाब का रूप ले चुकी है। जलभराव के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मुख्य मार्ग होने के कारण दिनभर भारी वाहनों और एंबुलेंस का आवागमन रहता है, लेकिन जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने से समस्या लगातार बनी हुई है।

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कर सड़क को दुरुस्त कराया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

महेशगंज सीएचसी के सामने कुंडा-प्रतापगढ़ मुख्य मार्ग पर जलभराव के बीच गुजरते वाहन।

ये भी पढ़ें ढोलिया में स्वर्गीय ढलगन साहू के दशगात्र कार्यक्रम में जिला साहू संघ ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal