खाद्य सुरक्षा पर डीएम सख्त, 650 लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश

 खाद्य सुरक्षा पर डीएम सख्त, 650 लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक में खाद्य सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि खाद्य नमूनों के फेल होने से संबंधित करीब 650 मामले लंबित हैं। जिलाधिकारी ने इन सभी मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मिड-डे मील (एमडीएम) के फेल पाए गए खाद्य नमूनों के मामलों में संबंधित प्रधानाध्यापक एवं ग्राम प्रधानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित भोजन उपलब्ध कराया जा सके।
बैठक में मेडिकल स्टोरों पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि नारकोटिक्स श्रेणी की दवाओं की अवैध बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही किराना दुकानों पर अवैध रूप से दवाओं की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डीएम ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों से नियमित निरीक्षण, सघन जांच अभियान और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा, ताकि आम जनता को सुरक्षित खाद्य सामग्री और दवाएं उपलब्ध हो सकें।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal