मैनपुरी में बुजुर्ग ने बेटे पर लगाया संपत्ति हड़पने का आरोप, डीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार

मैनपुरी में बुजुर्ग ने बेटे पर लगाया संपत्ति हड़पने का आरोप, डीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार

संवादाता :पंकज मिश्रा  मैनपुरी। जनपद मैनपुरी में एक बुजुर्ग ने अपने ही बेटे पर मकान और दुकान अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच, कानूनी कार्रवाई और जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।

मामला कोतवाली क्षेत्र के करहल रोड का है। यहां रहने वाले 59 वर्षीय मेहमूद हुसैन ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पत्नी का करीब आठ वर्ष पहले निधन हो चुका है। पत्नी के निधन के बाद वह अपने मकान में रहकर जीवनयापन कर रहे हैं।

पीड़ित का आरोप है कि उनका बेटा शाहनवाज लगातार उन पर मकान और दुकान का बैनामा अपने नाम कराने का दबाव बना रहा है। जब उन्होंने संपत्ति अपने नाम करने से इनकार किया तो बेटा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। इतना ही नहीं, उसने अपनी पत्नी के माध्यम से रेप जैसे गंभीर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी, जिससे वह लगातार भय और तनाव में जीवन बिता रहे हैं।

मेहमूद हुसैन का कहना है कि वह अपनी संपत्ति किसी के नाम नहीं करना चाहते और अपने घर में शांतिपूर्वक रहना चाहते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा उनकी जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

फिलहाल प्रशासन ने शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।

ये भी पढ़ें खाद्य सुरक्षा पर डीएम सख्त, 650 लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें