अयोध्या में भाजपा कार्यकर्ता रवि पांडेय का जन्मदिन श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया

अयोध्या में भाजपा कार्यकर्ता रवि पांडेय का जन्मदिन श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया

संवाददाता अयोध्या। भाजपा कार्यकर्ता एवं अयोध्या निवासी रवि पांडेय का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर एवं भेंट स्वरूप उपहार प्रदान कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जन्मदिन समारोह में हनुमानगढ़ी के महंत बाबा बलराम दास, हनुमानगढ़ी दशरथ गद्दी के महंत ब्रजमोहन दास, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, ग्राम प्रधान जखौली, हनुमत गुड़ उद्योग चंदन द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने रवि पांडेय का माल्यार्पण कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की।

समारोह सौहार्दपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित सभी अतिथियों ने रवि पांडेय के सुखद, सफल एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।

ये भी पढ़ें युवती की संदिग्ध मौत से संग्रामगढ़ पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें