जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवागढ़ पुलिस ने भेजा जेल

जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवागढ़ पुलिस ने भेजा जेल

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। अवागढ़ थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंकित पुत्र निवासी ग्राम कुसवा, थाना अवागढ़ के रूप में हुई है। आरोपी काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसकी तलाश की जा रही थी।

प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई शिवा जादौन सहित कुल पांच पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें असहाय परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार, जेठवारा पुलिस पर लगाएं लापरवाही का आरोप।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें