नगला बनी फायरिंग कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, 9 अभियुक्त पहुंच चुके हैं जेल

नगला बनी फायरिंग कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, 9 अभियुक्त पहुंच चुके हैं जेल

जिला संवादाता काव्यांश रावत  एटा। राजा का रामपुर थाना पुलिस ने नगला बनी गांव में मारपीट और फायरिंग के मामले में वांछित एक और आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम नगला बनी में जामुन की गुठली को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। शुरुआती विवाद के बाद दोनों पक्षों को शांति भंग की आशंका के चलते पाबंद किया गया था। इसके बावजूद बाद में एक पक्ष द्वारा बाहरी लोगों को बुलाकर दूसरे पक्ष पर हमला करने का आरोप है। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और फायरिंग भी की गई।

घटना के संबंध में थाना राजा का रामपुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान अब तक दोनों पक्षों के कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

विवेचना के दौरान प्रकाश में आए एक अन्य आरोपी बबलू पुत्र मकसूदन सिंह, निवासी ग्राम अमरोली, थाना अलीगंज को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें जानलेवा हमले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवागढ़ पुलिस ने भेजा जेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें