जिला पंचायत राज कार्यालय में महिला कर्मचारी ने बाबू पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप

जिला पंचायत राज कार्यालय में महिला कर्मचारी ने बाबू पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप, डीएम-एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार

जिला संवादाता काव्यांश रावत 

एटा। जिला पंचायत राज कार्यालय में तैनात एक महिला पत्रवाहक ने कार्यालय के एक बाबू पर गंभीर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी अरविंद सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन को लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

महिला का आरोप है कि कार्यालय में तैनात बाबू पिछले कई महीनों से उसके साथ अशोभनीय व्यवहार कर रहा है। शिकायत के अनुसार, 10 जुलाई की शाम आरोपी ने उसे अपने घर आने के लिए कहा और कार्यालय में ही कथित रूप से अश्लील हरकत करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर भी उसका व्यवहार नहीं बदला।

पीड़िता का कहना है कि उसने पहले भी जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) से इस संबंध में शिकायत की थी, लेकिन कोई विभागीय कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद उसने न्याय की उम्मीद में डीएम और एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में जिला पंचायत राज अधिकारी राजकुमार मौर्य ने बताया कि शिकायत उनके संज्ञान में है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें नगला बनी फायरिंग कांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, 9 अभियुक्त पहुंच चुके हैं जेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें