मेडिकल कॉलेज मार्ग से हटा अतिक्रमण, नगर पालिका का चला बुलडोजर

मेडिकल कॉलेज मार्ग से हटा अतिक्रमण, नगर पालिका का चला बुलडोजर

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।नगर पालिका परिषद बेल्हा ने प्रशासन और पुलिस के सहयोग से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।अभियान के तहत राजपाल टंकी चौराहे से श्रीराम तिराहा होते हुए मेडिकल कॉलेज मार्ग तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर की मदद से हटाया गया।कार्रवाई के दौरान यातायात पुलिस और नगर पालिका की टीम मौजूद रही। सड़क की पटरियों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर मार्ग को सुचारु बनाया गया।जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज जाने वाला यह प्रमुख मार्ग लंबे समय से अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या से जूझ रहा था। अक्सर मरीजों को लेकर जाने वाली एंबुलेंस भी यातायात में फंस जाती थीं। स्थानीय लोगों ने कार्रवाई का स्वागत करते हुए मार्ग को स्थायी रूप से अतिक्रमण मुक्त रखने की मांग की।

हालांकि, कार्रवाई से प्रभावित व्यापारियों ने नाराजगी जताई।उनका कहना है कि वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना अतिक्रमण हटाने से उनकी आजीविका प्रभावित होगी। प्रशासन का कहना है कि शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और आपातकालीन सेवाओं को निर्बाध बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें जिला पंचायत राज कार्यालय में महिला कर्मचारी ने बाबू पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें