प्रतापगढ़ में दलित परिवार पर हमले का आरोप, कई घायल
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़ में एक दलित परिवार पर जानलेवा हमले का आरोप सामने आया है। आरोप है कि धीरज सिंह, ललित सिंह समेत कई लोगों ने परिवार पर हमला किया, जिसमें महिलाओं और बच्चियों सहित कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों का उपचार जारी है।
घटना को लेकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई गई है। मांग की गई है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा और समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए।
ये भी पढ़ें मेडिकल कॉलेज मार्ग से हटा अतिक्रमण, नगर पालिका का चला बुलडोजर












