आईटीआई में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, युवाओं को वितरित हुए नियुक्ति पत्र

प्रतापगढ़।आईटीआई में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, युवाओं को वितरित हुए नियुक्ति पत्र

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।विश्व युवा कैशलेस दिवस के अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) प्रतापगढ़ में वृहद रोजगार मेले एवं नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए तथा छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।नोडल प्रधानाचार्य आलोक कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में Blinkit, L&T, Shudh Masala, Care 4 Health सहित देश-विदेश की 12 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जिससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध हुए।इस अवसर पर डीपीएम रविन्द्र कुमार, एमआईएस भूपेन्द्र सिंह, बीपीएम सुनील नजमुल, रवि प्रताप, सौरभ त्रिपाठी सहित संस्थान के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में दलित परिवार पर हमले का आरोप, कई घायल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें