Pratapgarh: जमीन के विवाद में दंपति और दो बेटों पर जानलेवा हमला

पैतृक जमीन के विवाद में दंपति और दो बेटों पर जानलेवा हमला, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

जिला संवाददाता प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र में पैतृक जमीन के विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता पायल तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि 11 जुलाई की रात करीब 10 बजे उनके पति के घर लौटने पर पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों, हथौड़े और धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता और उनके दो नाबालिग बेटों के साथ भी मारपीट की गई, जिससे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर अनिल तिवारी, कंचन तिवारी, शिवानी, हरिकेश तिवारी, राहुल और सौरभ तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। विवेचना की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक दीपक कुमार यादव को सौंपी गई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें सोते समय युवक को विषैले सर्प ने काटा, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की