2025 बैच का सिपाही बना दरोगा, SP दीपक भूकर ने मिठाई खिलाकर दी बधाई।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ पुलिस में तैनात 2025 बैच के आरक्षी देवेश पांडे ने दारोगा भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दारोगा भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित होते ही अपना नाम सूची में देखकर उनकी आंखें खुशी से नम हो गईं।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने देवेश पांडे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।देवेश पांडे वर्तमान में थाना नवाबगंज में पैरोकार के पद पर तैनात हैं। वह मिर्जापुर जनपद के पकरी का पूरा गांव के निवासी हैं। इससे पहले भी वह लोको पायलट, CISF और दिल्ली पुलिस जैसी प्रतियोगी परीक्षाएं दे चुके हैं। उनकी सफलता से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
ये भी पढ़ें 105वें दिन भी जारी किसानों का धरना, एटा–कासगंज रेल लाइन के लिए बढ़े मुआवजे की मांग












