डीएनएम कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में जागरूकता के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस, बच्चों ने जानी मानवाधिकार और कानून की अहमियत
संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज (करछना):

जनपद प्रयागराज की करछना तहसील के अंतर्गत खेसका, धरवारा स्थित डीएनएम कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 जुलाई को ‘अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस’ पूरी जागरूकता के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को मानवाधिकार और कानून के शासन के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने बच्चों को बताया कि यह दिवस युद्ध, मानवता के विरुद्ध अपराध, नरसंहार और आक्रामकता जैसे गंभीर अपराधों के लिए जवाबदेही सुनिश्चित करने का एक कड़ा संदेश देता है। बच्चों को इतिहास से अवगत कराते हुए जानकारी दी गई कि 17 जुलाई 1998 को रोम संविधि को अपनाया गया था, जिसके आधार पर ही अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय की स्थापना हुई थी। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में और विश्वभर में न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन और समस्त स्टाफ ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री पवनेश मिश्रा, संरक्षक श्री हिंछराम मिश्रा और अध्यक्ष श्री रत्नेश मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद रहे। प्रधानाचार्य श्री प्रदीप कुमार और उप-प्रधानाचार्य श्री शनि यादव के नेतृत्व में विद्यालय के अध्यापक हरिप्रकाश तिवारी, हरिकृष्ण शर्मा, बृजेश कुमार, विनीत कुमार और नीरज सोनी ने न्याय के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं, अध्यापिकाओं में मीना मिश्रा, अनामिका, सपना, शिवानी दुबे, सौम्या, अनन्या, अर्पिता, नर्गिस, शिवानी शुक्ला, अमृता, श्रेया, शिवानी सिंह, मानसी और पूजा सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे और इस दिन की विशेषता के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की।












