गाजियाबाद: नाबालिग लड़की की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, कौशाम्बी पुलिस की बड़ी सफलता
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त जे. रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में थाना कौशाम्बी पुलिस ने नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी शाहनवाज उर्फ शानू (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को आरोपी ने कथित रूप से विवाद के दौरान नाबालिग लड़की को चौथी मंजिल की बालकनी से धक्का दे दिया था। गंभीर रूप से घायल पीड़िता की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इसके बाद मामले में हत्या की धारा जोड़कर पुलिस टीम का गठन किया गया।मुखबिर की सूचना पर थाना कौशाम्बी पुलिस ने आरोपी को आनंद विहार बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपी ने घटना के संबंध में अपना बयान दिया है। फिलहाल आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।












