दुष्कर्म व छिनैती का आरोपी गिरफ्तार, छिनैती की पायल बरामद
संवाददाता: बृजेंद्र शर्मा |
थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जेठवारा पुलिस ने दुष्कर्म एवं छिनैती के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से छिनैती की एक जोड़ी सफेद धातु की पायल भी बरामद की है।
अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी श्री नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक लक्ष्मीकान्त शर्मा अपनी टीम के साथ क्षेत्र में तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर जलेसरगंज मोड़ के पास से अभियुक्त सच्चिदानन्द द्विवेदी (19 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, निवासी उदियापुर, थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त थाना जेठवारा में दर्ज धारा 87/64(1)/351(3)/303(2) बीएनएस के मुकदमे में वांछित था। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से छिनैती की एक जोड़ी सफेद धातु की पायल बरामद होने पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
पूछताछ में अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि उसके विरुद्ध दर्ज मुकदमे के कारण वह छिपकर रह रहा था। उसने यह भी स्वीकार किया कि बरामद पायल उसने पीड़िता के बैग से निकाली थी।
गिरफ्तार अभियुक्त:
सच्चिदानन्द द्विवेदी पुत्र राजेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी उदियापुर, थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़।
बरामदगी:
छिनैती की 01 जोड़ी सफेद धातु की पायल।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक लक्ष्मीकान्त शर्मा, कांस्टेबल कुलदीप यादव, आरक्षी शुभम कुमार गौंड एवं आरक्षी सौरभ कुमार मौर्य, थाना जेठवारा, जनपद प्रतापगढ़।












