सीसी रोड बनी, लेकिन मौत के गड्ढे छोड़ गया निर्माण कार्य!

सीसी रोड बनी, लेकिन मौत के गड्ढे छोड़ गया निर्माण कार्य!

नवागढ़ वार्ड क्रमांक 13 में अधूरी नाली बनी हादसों का कारण, आज फिर गड्ढे में गिरा मवेशी

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

नवागढ़। नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड क्रमांक 13 में विकास कार्यों की तस्वीर सवालों के घेरे में है। मार्च-अप्रैल माह में लालबंद से तोरा मार्ग तक सीसी रोड का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण अधूरा छोड़ दिए जाने से गहरे गड्ढे अब आम लोगों और मवेशियों के लिए खतरा बन गए हैं। सड़क निर्माण के दौरान नाली बनाने के नाम पर जेसीबी से दोनों ओर गहरे गड्ढे खोदे गए थे। निर्माण कार्य समाप्त होने के कई महीने बाद भी इन गड्ढों को न तो पाटा गया और न ही नालियों का निर्माण पूरा किया गया। हालत यह है कि वार्डवासी आज भी अपने घरों तक पहुंचने के लिए अस्थायी पुल और जुगाड़ का सहारा लेने को मजबूर हैं। यह मार्ग केवल वार्ड क्रमांक 13 तक सीमित नहीं है, बल्कि नवागढ़, तोरा, बरबसपुर, टुरा, सिमरिया और अंधियारखोर सहित कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है। प्रतिदिन इस रास्ते से स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, किसान तथा दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं। ऐसे में खुले गड्ढे किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। चेतावनी अब हकीकत बनती दिख रही है। आज एक मवेशी सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में गिर पड़ा। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला। यदि उसकी जगह कोई बच्चा, बुजुर्ग या राहगीर होता, तो स्थिति कहीं अधिक गंभीर हो सकती थी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। लोगों में सवाल उठ रहा है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? अब निगाहें नगर पंचायत और संबंधित अधिकारियों पर टिकी हैं। क्या वे समय रहते अधूरी नालियों का निर्माण पूरा कर इस खतरे को खत्म करेंगे, या फिर किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलेगी?

और पढ़ें

रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर यात्रियों व आमजन की सुगम आवाजाही तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री राजकरन नैय्यर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं यातायात) द्वारा निरीक्षण एवं भ्रमण किया गया

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए,शिकायतकर्ता की समस्या का संतोषजनक समाधान किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

रक्षाबंधन पर्व के इस खास दिन पर अपने परिजनों से मिलने दूर-दराज से डासना जेल पहुंची बहनों और महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा का मसूरी थाना पुलिस ने अनूठा ख्याल रखा,खाकी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी धड़कता है