प्रयागराज – सोरांव पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई, सोलर पैनल चोर गिरोह का भंडाफोड़

सोरांव पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई, सोलर पैनल चोर गिरोह का भंडाफोड़

प्रयागराज: सोरांव थाना क्षेत्र में सोलर पैनलों की लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को सोरांव पुलिस, एसओजी (Special Operation Group) और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने एक सक्रिय चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने कुल 18 चोरी के सोलर पैनल बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत चार लाख रुपए बताई जा रही है। ये पैनल विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए थे।प्रयागराज - सोरांव पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई, सोलर पैनल चोर गिरोह का भंडाफोड़

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह क्षेत्र में लगे सरकारी सोलर पैनलों को रात के समय चुरा कर उन्हें बाहर सप्लाई करने की फिराक में था। तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय खुफिया तंत्र की मदद से पुलिस ने इन आरोपियों तक पहुंच बनाई और दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई और मामलों का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क और खरीददारों की भी तलाश कर रही है।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने टीम को सराहना करते हुए जल्द ही सभी चोरियों का खुलासा करने का भरोसा दिलाया है।

ये भी पढ़ें Prayagraj: तेलियरगंज में एंजिल्स मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी का हुआ भव्य उद्घाटन

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की