भव्य बाणेश्वरी कावड़ यात्रा सनातनी विधायक श्री गोलू शुक्ला जी के सानिध्य में आज इंदौर पहुंची। सामाजिक राजनीतिक संगठनों द्वारा मंच से भव्य स्वागत किया गया। 

भव्य बाणेश्वरी कावड़ यात्रा सनातनी विधायक श्री गोलू शुक्ला जी के सानिध्य में आज इंदौर पहुंची। सामाजिक राजनीतिक संगठनों द्वारा मंच से भव्य स्वागत किया गया। 

दैनिक चक्र। संवाददाता योगेश भदोरिया।

इंदौर सात दिवसीय बाणेश्वरी कावड़ यात्रा, खरगोन जिले के महेश्वर घाट से मां नर्मदा का जल लेकर 3 अगस्त को रवाना हो आज इंदौर पहुंच गई है। जहां सामाजिक राजनीतिक एवं सनातनीयो संगठनों व भक्तों और स्थानीय जनता द्वारा कांवड़ियों का ऐतिहासिक और आत्मिय भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा महेश्वर से शुरू होकर गुजरी, मानपुर, महू होकर इंदौर पहुंची है। यात्रा की शुरुआत करीब 1100 कांवड़ियों से अधिक के साथ प्रारंभ हुई थी। जिसमें यात्रा के दौरान रास्ते भर से अन्य भक्त जुड़ते गए। पूरा मार्ग जय महादेव और हर हर बम भोले के जय घोष से गूंज रहा है। यह यात्रा अपने 24 वे वर्ष में प्रवेश कर चुकी है। इसके मुख्य संयोजक इंदौर के सनातनी विधायक श्री गोलू शुक्ला जी है। यात्रा अंतिम चरण में 28 शेड्यूल के अनुसार आगे बढ़ रही है। जो दिनांक 10 अगस्त सोमवार को, उज्जैन स्थित श्री बाबा महाकालेश्वर शिवलिंग पर नर्मदा का जल जलाभिषेक अर्पित करने के साथ ही संपन्न होगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें