जनपद एटा में रंगदारी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

जनपद एटा में रंगदारी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। जलेसर थाना पुलिस ने रंगदारी के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना जलेसर में दर्ज मुकदमा संख्या 209/2026 में वांछित चल रहे 31 वर्षीय सोनू पुत्र भगवान सिंह, निवासी भूड़ गड्डा, थाना जलेसर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है और पुलिस को उसकी तलाश थी।
जलेसर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार दीक्षित, उपनिरीक्षक रविराज सिंह तथा रिक्रूट आरक्षी पंकज कुमार शामिल रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें