एटा में चोरी की तीन स्प्लेंडर बाइक समेत शातिर चोर गिरफ्तार

एटा में चोरी की तीन स्प्लेंडर बाइक समेत शातिर चोर गिरफ्तार

संवाददाता योगेन्द्र सिंह एटा। थाना मारहरा पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की तीन स्प्लेंडर मोटरसाइकिलों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम सफलता मानी जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह के नेतृत्व में जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना मारहरा पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने अभिषेक सिशौदिया निवासी ग्राम धरपसी, थाना मारहरा, उम्र करीब 24 वर्ष को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की तीन स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने बरामद वाहनों के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाते हुए आरोपी के खिलाफ थाना अवागढ़ में मुकदमा अपराध संख्या 153/2026 के तहत धारा 317(2), 317(5) बीएनएस में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वाहन चोरी करने वाले गिरोह और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में पुलिस अन्य मामलों से भी कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है, ताकि वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक मुकुल कुमार, कांस्टेबल योगेश कुमार, सोनू कुन्तल और मुकेश कुमार शामिल रहे। पुलिस की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा है।

ये भी पढ़ें यादव समाज समाजवादी पार्टी को वोट नहीं देता फिर मुसलमान समाजवादी को वोट क्यूं दें-फैयाज अहमद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें