जातिगत आरक्षण और यूजीसी नियमों के विरोध में सवर्ण आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

जातिगत आरक्षण और यूजीसी नियमों के विरोध में सवर्ण आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। जातिगत आरक्षण एवं यूजीसी के प्रस्तावित नियमों को लेकर सोमवार को सवर्ण आर्मी द्वारा विरोध-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित व्यवस्था को वापस लेने की मांग की।

कार्यक्रम में सवर्ण आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष पवन मिश्रा, जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता राज विद्रोही एवं प्रवक्ता नीरज ओझा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पदाधिकारियों ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था में जातिगत आधार के बजाय आर्थिक एवं जरूरतमंद वर्गों को प्राथमिकता दिए जाने पर विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने यूजीसी से जुड़े नियमों को भी वापस लेने की मांग उठाई।

सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आगे भी अपना विरोध दर्ज कराएगा। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और जिलाधिकारी के माध्यम से शासन तक अपनी बात पहुंचाई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें