प्रतापगढ़ प्रेमी ने खाया जहरीला पदार्थ, विवाहिता ने लगाई फांसी, दोनों की मौत

प्रतापगढ़ प्रेमी ने खाया जहरीला पदार्थ, विवाहिता ने लगाई फांसी, दोनों की मौत

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़। चार महीने पहले हुई थी युवती की शादी, 15 दिन बाद से मायके में रह रही थी आंचल

प्रतापगढ़। रानीगंज थाना क्षेत्र के कुंभापुर गांव में बुधवार को विवाहिता और उसके पड़ोसी युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। 25 वर्षीय आंचल गौतम ने अपने घर में फांसी लगा ली। परिजन उसे ट्रॉमा सेंटर रानीगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

इसी बीच पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय विनय गौतम के जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी सामने आई। परिजन उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर रानीगंज लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया, जहां से प्रयागराज भेज दिया गया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में विनय की मौत हो गई। परिजन शव को वापस घर ले आए।

बताया जा रहा है कि आंचल की शादी मई 2026 में रानीगंज थाना क्षेत्र के जाजापुर गांव निवासी जीतू उर्फ जितेंद्र गौतम से हुई थी। शादी के करीब 15 दिन बाद से ही वह अपने मायके कुंभापुर में रह रही थी।

एक ही दिन दोनों की मौत की जानकारी मिलने के बाद रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों घटनाओं के बीच किसी संबंध समेत पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

गांव में दोनों की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं, हालांकि पुलिस ने किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार, मौत की वास्तविक वजह और दोनों घटनाओं के बीच संबंध पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें