मथुरा: ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ सफल आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

संवाददाता जय भगवान बघेल  मथुरा। श्री राम कृष्ण फाउंडेशन एवं जिला क्रीड़ा भारती, मथुरा महानगर के संयुक्त तत्वावधान में डी.बी.आर.ए. इंटर कॉलेज, अलीपुर-खैरिया, महावन के प्रांगण में आयोजित ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों का खूब उत्साह बढ़ाया। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹3100 की नकद राशि, रेंजर साइकिल एवं ट्रॉफी प्रदान की गई। इसके अलावा द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों तथा प्रतियोगिता के बेस्ट रेडर को भी सम्मानित किया गया।

आयोजन की सफलता में जिला क्रीड़ा भारती महानगर मथुरा के मानवेंद्र, श्री राम कृष्ण फाउंडेशन के संस्थापक एवं आयोजक ठाकुर तेजपाल सिंह, अध्यक्ष पुष्पेंद्र वैरागी, उपाध्यक्ष रितिक भार्गव, महामंत्री मनोज ठाकुर, सहसंयोजक मुकेश राघव, डी.बी.आर.ए. इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रविन्द्र पाराशर, विभाग संयोजक भूपेंद्र मिश्रा, क्रीड़ा भारती महानगर के मंत्री शुभम तथा कॉलेज के संयोजक माधव पाराशर का विशेष सहयोग रहा।

आयोजकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी रेफरी, प्रतिभागी खिलाड़ियों, दर्शकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य ग्रामीण एवं स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर खेलों के प्रति युवाओं में रुचि बढ़ाना है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें