तिरंगा यात्रा निकालकर दिया देश भक्ति का संदेश

तिरंगा यात्रा निकालकर दिया देश भक्ति का संदेश

संवाददाता अनिल कुशवाहा 

(झांसी) घुरैया भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राघवेंद्र सिंह बुंदेला उर्फ राजा साहब घुरैया नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थाम कर माता मंदिर घुरैया से ग्राम पंचायत मोहल्ला होती हुई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा को माल्यार्पण किया गया वह सभी को मिष्ठान वितरण किया गया इस दौरान देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा इस मौके पर राघवेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि तिरंगा हमारा गौरव है यह सिर्फ एक ध्वज नहीं बल्कि देश की एकता अखंडता और बलिदान का प्रतीक है हर नागरिक का कर्तव्य की इसकी मर्यादा और सम्मान बनाए रखें मुख्य अतिथि संजय गुप्ता मंडल अध्यक्ष भाजपा टोड़ी फतेहपुर ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के इस दौर में हमें अपने शहीदों के बलिदान को याद कर देश की सेवा के संकल्प के दोहराना चाहिए तिरंगा हर भारतीयों की दिल की धड़कन है।

यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के प्रति लोगों को जागरूकता और देश प्रेम की भावना को प्रबल करना रहा था कार्यक्रम में रामपाल मौर्य पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष सुबोध पटेल डायरेक्टर राकेश जैन मोहित पटेरिया सुनील राजपूत शिवकुमार तिवारी राजेंद्र घोष सत्येंद्र सिंह बुंदेला शशिकांत तिवारी मंगल राजा पवन आर्या छत्रपाल सिंह राजवीर सिंह रामप्रसाद चुनमुन साहू समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे

इसे भी पढ़ें विहिप सेवा विभाग की प्रांत बैठक में सेवा प्रकल्पों की जानकारी, संस्कारों के महत्व पर जोर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें