बलरामपुर में दिव्यांग युवती से गैंगरेप, दरिंदों से बचने के लिए भागती रही, VIDEO वायरल

बलरामपुर में दिव्यांग युवती से गैंगरेप, दरिंदों से बचने के लिए भागती रही, VIDEO वायरल

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में 21 वर्षीय दिव्यांग युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़िता आरोपियों से बचने के लिए सड़क पर भागती नजर आ रही है, जबकि पीछे 5-6 बाइक पर युवक आते दिख रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा घटनाक्रम एसपी आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ।

खेत में रोते हुए मिली पीड़िता

यह घटना देहात कोतवाली क्षेत्र की है। सोमवार देर शाम बहादुरापुर पुलिस चौकी से मात्र 20 मीटर की दूरी पर खेत में रोते हुए पीड़िता मिली। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने गैंगरेप का आरोप लगाया है, वहीं मेडिकल जांच करने वाले डॉक्टरों ने भी रेप की पुष्टि की है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बोल और सुन नहीं पाती पीड़िता

पीड़िता के परिजनों के अनुसार, वह बोल और सुन नहीं पाती है। सोमवार सुबह वह अपने मामा के घर गई थी, जो उसके घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर है। शाम 7 बजे के आसपास वह मामा के घर से निकली, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंची। परिजनों ने खोजबीन शुरू की और देर रात उसे खेत में बदहवास हालत में पाया।

 पुलिस जांच में जुटी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है। पीड़िता के बयान के लिए आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

ये भी पढ़ें प्रयागराज : कौडिहार सीएचसी अधीक्षक का नशे में जूनियर डॉक्टर से मारपीट का वीडियो वायरल

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया