ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा अवैध डोडा पोस्ट की तस्करी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा अवैध डोडा पोस्ट की तस्करी करने वाला 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 15 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा पोस्ट एवं घटना में प्रयुक्त 01 कार बरामद ।

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

कार्यवाही का विवरणः – दिनांक 14.10.2026 को गाज़ियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़ द्वारा चलाएं गए,ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान व मुखबिर की सूचना के आधार पर अवैध डोडा पोस्ट की तस्करी करने वाला 01 अभियुक्त रवि पुत्र लक्ष्मी कोडा राव निवासी म0नं0 54 कस्तूरबा ग्राम ताहिरपुर दिल्ली उम्र करीब 37 वर्ष को महाराणा प्रताप चौक के पास शालीमार गार्डन जनपद गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से कुल 15 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा पोस्त एवं घटना में प्रयुक्त 01 कार बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त रवि के विरुध्द धारा 8/15/29 /60 स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त रिंकू की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर लगातार प्रयास जारी है।

पूछताछ का विवरणः– गिरफ्तार अभियुक्त रवि उपरोक्त से पूछताछ करने पर बताया कि मै रिंकू पुत्र रमेश निवासी एफ-262 शहीदनगर थाना साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद के लिये काम करता हूँ।

रिंकू ने ही उक्त माल को मेरी गाड़ी में रखा था और मुझसे कहाँ कि गाजियाबाद पहुंचकर मुझसे फोन पर सम्पर्क करेगा। मैं पिछले 06 माह से डोडा पोस्त बदायूं से लाकर गाजियाबद में रिंकू को सुपुर्द कर देता हूँ, उसके बाद रिंकू इसमें से कुछ माल ऐसे ही बेच देता हूँ व कुछ डोडा पोस्ट को अपनी घर लगी चक्की में पीसकर ऑन डिमाण्ड एनसीआर के क्षेत्र में सप्लाई कर मुनाफा कमाता है।

रिंकू मुझे पुरे मुनाफे का 20 प्रतिशत देता है. जिसकी एबज में मैं अपनी गाड़ी से यह माल बदायू से लाता हूं पिछले 06 माह से मैं अपनी गाड़ी से तस्करी का कार्य कर रहा हूँ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-रवि पुत्र लक्ष्मी कोडा राव निवासी म0नं0 54 कस्तूरबा ग्राम ताहिरपुर दिल्ली उम्र करीब 37 वर्ष

बरामदगी का विवरण:–कब्जे से कुल 15 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा पोस्ट एवं घटना में प्रयुक्त 01 कार बरामद ।

गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-गिरफ्तार अभियुक्त रवि उपरोक्त के विरुध्द थाना शालीमार गार्डन पर एनडीपीएस एक्ट का 01 अभियोग पंजीकृत है । अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-थाना शालीमार गर्डन पुलिस टीम ।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की