हर घर तिरंगा अभियान में उमड़ा देशभक्ति का जोश

हर घर तिरंगा अभियान में उमड़ा देशभक्ति का जोश

जिला संवादाता काव्यांश रावत 

जनपद एटा उत्तर प्रदेश

एटा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रारंभ किए गए “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” पहल अभियान में जिलेभर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष माननीय श्री संदीप जैन जी, क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान सहित एटा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने हाथों में राष्ट्रध्वज थामकर नगर में भ्रमण किया और आमजन को अभियान से जुड़ने का संदेश दिया।

इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना को और प्रबल करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को घर-घर तक पहुँचाना है। पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर आजादी के अमर वीरों को श्रद्धांजलि दें। कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं और बच्चों की भी सक्रिय भागीदारी रही। पूरे शहर में तिरंगे की शान लहराते हुए एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।

ये भी पढ़ें आगरा: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal