15 से 16 अक्टूबर तक आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी

15 से 16 अक्टूबर तक आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी; लोगों से सतर्क रहने की अपील

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद।अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि मौसम विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जनपद में 15 अक्टूबर से आँधी-तूफान, ओलावृष्टि एवं वज्रपात के साथ संभावित व्यापक वर्षा का जोर आरम्भहोकर 16 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी रहने की संभावना व्यक्त की गई है, ऐसी स्थिति में आम जनमानस से अनुरोध/अपील है कि कृपया भारी वर्षा/ओलावृष्टि/वज्रपात के दौरान

निम्न उपाय / सावधानियां अपनाएं:- पुराने जर्जर भवनों, कच्ची दीवारों से सावधान रहें।

रेडियो/टेलीविजन / सोशल मीडिया के माध्यम से निरंतर जानकारी प्राप्त करते रहें।

अत्यंत आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले।

धातु की डंडी वाले छाते का उपयोग न करें।विद्युत तार/विद्युत पोल के नीचे अथवा आसपास न खड़े हों। निर्माण में प्रयोग किये जाने वाले टीन शैड आदि को मजबूती से बांधकर रखें तथा उनसे पर्याप्त दूरी बनाकर रखें।

आंधी-तूफान एवं ओलावृष्टि के दौरान यात्रा करने से बचें।

इस दौरान पेडों आदि के नीचे शरण ना लें।

खेतों में पहले से ही कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर ढक कर रख लें।

 

 

 

कृषक भारी वर्षा/ओलावृष्टि के दौरान खेतों पर न जाएं।

मौसम के बारें में और अधिक जानने के लिए प्ले स्टोर से सचेत ऐप डाउनलोड कर सकते है।

किसी प्रकार की चिकित्सीय सहायता हेतु टोल फ्री नंबर 108/102 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

बच्चों एवं बुजुर्गों को खराब मौसम के दौरान घरों के अन्दर रखें।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की