जन्मदिन की खुशियों के बीच मातम, इकलौते बेटे की मौत से बिलख उठा परिवार

जन्मदिन की खुशियों के बीच मातम, इकलौते बेटे की मौत से बिलख उठा परिवार

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

स्कॉर्पियो की टक्कर से 30 वर्षीय हरिओम की मौत, पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा शव तो मचा कोहराम

कुंडा/प्रतापगढ़। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर करेटी बाईपास के पास गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में हरनामगंज निवासी 30 वर्षीय हरिओम केसरवानी की मौत हो गई। अज्ञात काले रंग की स्कॉर्पियो की टक्कर से हुई इस घटना ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पिता पप्पू केसरवानी के इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, हरिओम अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में शामिल था। जन्मदिन आकाश मोदनवाल का था। इसी दौरान मौलियों ब्रिज के पास एक काले रंग की स्कॉर्पियो ने हरिओम को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी कुंडा ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है। जिस घर में खुशियों का माहौल था, वहां अब अपनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

सीओ ने की यातायात नियमों के पालन की अपील

सीओ कुंडा शिवनारायण वैस ने हाईवे पर लापरवाही से रील बनाने और जोखिम भरी गतिविधियों से बचने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की